शेयर मंथन में खोजें

जस्ट डायल (Just Dial) के मुनाफे में हुई 4.22% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर जस्ट डायल (Just Dial) के 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 4.22% की बढ़त हुई।

2016 की समान अवधि में कमाये गये 27.44 करोड़ रुपये के मुकाबले जस्ट डायल का मुनाफा 28.60 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 180.27 करोड़ रुपये से 9.16% बढ़ कर 196.79 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का एबिटा 17.6% बढ़ कर 46.55 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 3.29% अधिक 23.7% रहा। उधर बीएसई में जस्ट डायल का शेयर 602.55 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 604.00 रुपये पर खुला। करीब 10.25 बजे 1.55 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 604.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख