शेयर मंथन में खोजें

बेहतर वित्तीय नतीजों के बावजूद गिरा कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) का शेयर

2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले 2017 की समान अवधि में कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) का मुनाफा 34.37% अधिक रहा।

कैन फिन होम्स ने 59.60 करोड़ रुपये के मुकाबले 80.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 349.64 करोड़ रुपये की तुलना में 12.14% अधिक 392.09 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में कैन फिन होम्स का शेयर 485.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 487.40 रुपये पर खुला और 505.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर इसी स्तर से इसमें एक तीखी गिरावट आयी, जिससे यह शेयर 467.40 रुपये तक गिरा। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 16.90 रुपये या 3.48% की कमजोरी के साथ 468.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख