शेयर मंथन में खोजें

इडेलवाइज फाइनेंशिय़ल (Edelweiss Financial) : मुनाफा 52% और कुल आमदनी 30% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016-17 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इडेलवाइज फाइनेंशिय़ल (Edelweiss Financial) के शुद्ध मुनाफे में 52% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

इडेलवाइज फाइनेंशिय़ल ने 155 करोड़ रुपये के मुकाबले 236 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं इसकी कुल आमदनी 1,609 करोड़ रुपये की तुलना में 30% बढ़त के साथ 2,085 करोड़ रुपये हुई। उधर बीएसई में इडेलवाइज फाइनेंशिय़ल का शेयर 289.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 291.95 रुपये पर खुला और 299.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 5.30 रुपये या 1.83% की मजबूती के साथ 294.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख