शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने वीडियोकॉन (Videocon) में बेची हिस्सेदारी

यस बैंक (Yes Bank) ने वीडियोकॉन (Videocon) के 17.40 लाख शेयर बेच दिये।

यस बैंक ने सोमवार को एनएसई पर वीडियोकॉन के इन शेयरों को 21.27 रुपये प्रति के भाव पर बेचा। इस खबर का आज वीडियोकॉन के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा। बता दें कि आज वीडियोकॉन के शेयर में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में गिरावट आयी है।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 20.80 रुपये पर खुला और कारोबार के बीच में नीचे की ओर 19.90 रुपये तक गिरा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.80 रुपये या 3.85% की कमजोरी के साथ 20.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं हिस्सेदारी बिकवाली का यस बैंक के शेयर पर कोई असर नहीं दिखा। यस बैंक एक दम सपाट 355.25 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख