शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) के मुनाफे में 36.98% की गिरावट

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स (Force Motors) के मुनाफे में 36.98% की गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 23.25 करोड़ रुपये के मुकाबले फोर्स मोटर्स का मुनाफा घट कर 14.65 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान फोर्स मोटर्स की शुद्ध आमदनी 716.05 करोड रुपये से 4.67% की वृद्धि के साथ 749.52 करोड़ रुपये रही। वहीं समान अवधि में कंपनी के कुल व्यय 1.39 करोड़ रुपये से 428.05% अधिक 7.34 करोड रुपये के रहे।
उधर बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 3,294.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 3,455.00 रुपये पर खुला और 3,499.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे फोर्स मोटर्स के शेयरों में 64.20 रुपये या 1.95% की मजबूती के साथ 3,359.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख