शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शुद्ध लाभ में 57.83% की बढ़ोतरी

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के मुनाफे में 57.83% की जोरदार बढ़त हुई है।

कंपनी का मुनाफा 2016 की समान अवधि में 137.78 करोड़ रुपये से बढ़ कर 217.46 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान पीएनबी हाउसिंग की शुद्ध आमदनी 998.75 करोड़ रुपये से 44.02% बढ़त के साथ 1,438.49 करोड़ रुपये रही। इसके बाद बीएसई में पीएनबी हाउसिंग के शेयर में भी बढ़त आयी है। कंपनी का शेयर 1,300.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,335.00 रुपये पर खुला। सुबह साढ़े 10 के करीब यह 19.15 रुपये या 1.47% की तेजी के साथ 1,320.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख