शेयर मंथन में खोजें

शुद्ध लाभ में बढ़त के बावजूद गिरा क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) का शेयर

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) के शेयर भाव में आज 2% से अधिक की गिरावट आयी है।

2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर क्रॉम्पटन ग्रीव्स के मुनाफे में 27.87% की वृद्धि हुई है। कंपनी का मुनाफा 2016 की समान अवधि में 54.35 करोड़ रुपये से बढ़ कर 69.50 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान क्रॉम्पटन ग्रीव्स की शुद्ध आमदनी 904.60 करोड़ रुपये से 3.71% बढ़त के साथ 938.19 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा 24.2% अधिक 116.47 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 1.20% की बढ़ोतरी के साथ 12.4% रहा।
दूसरी ओर बीएसई में क्रॉम्पटन ग्रीव्स का शेयर 265.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 266.00 रुपये पर खुला। सुबह 10.40 के करीब यह 7.65 रुपये या 2.89% की कमजोरी के साथ 257.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख