शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को मिला झारखंड सरकार से ठेका, शेयर उछला

श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) को झारखंड सरकार से ठेका 84 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।

इस खबर से कंपनी के शेयर भाव में करीब 12% की जबरदस्त बढ़त हुई है। ग्रामीण जल आपूर्ति योजना के तहत प्राप्त हुए कार्य के अनुसार श्रीराम ईपीसी को बाघमारा और इसके निकटवर्ती गाँवों में पेयजल और स्वच्छता (Sanitation) की सुविधा करनी है। इस खबर के सकारात्मक प्रभाव से श्रीराम ईपीसी का शेयर बीएसई में 27.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 30.80 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे यह 3.25 रुपये या 11.75% की बढ़ोतरी के साथ 30.90 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख