शेयर मंथन में खोजें

विजया बैंक (Vijaya Bank) के मुनाफे में भारी गिरावट

साल दर साल आधार पर विजया बैंक (Vijaya Bank) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे में 65.45% की गिरावट आयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में 230.28 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार विजया बैंक ने 79.56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। बैंक के मुनाफे में गिरावट का मुख्य कारण इसकी आमदनी का कम होना रहा, जो कि साल दर साल आधार पर ही 3,714.37 करोड़ रुपये से 7.09% घट कर 3,450.81 करोड़ रुपये रह गयी। हालाँकि इस दौरान इसकी एनपीए 4.74% से गिर कर 3.99% रह गयी। दूसरी ओर बीएसई में विजया बैंक का शेयर 69.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 69.10 रुपये पर खुला और साढ़े 11 बजे एक तीखी उछाल के साथ 73.85 रुपये के भाव तक चढ़ा। 11.50 बजे के करीब यह 0.45 रुपये या 0.65% की बढ़त के साथ 69.50 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख