शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) की बाजार पूँजी हुई 6 लाख करोड़ रुपये से अधिक

विश्व की प्रमुख 10 आईटी सेवा प्रदाता कंपनियों में से एक टीसीएस (TCS) ने बाजार पूँजी के मामले में 6 लाख करोड़ रुपये का आँकड़ा पार करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को पीछे छोड़ दिया है।

टीसीएस की बाजार पूँजी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 6.14 लाख करोड़ रुपये के 6.2 लाख करोड़ रुपये हो गयी है। बता दें कि इस महीने में टीसीएस का शेयर 20% मजबूत हुआ है, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकाबले 4 गुना है। बीएसई में टीसीएस का शेयर 3,103.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 3,100 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बावजूद शेयर में मजबूती आयी औऱ इसने 3,254.80 रुपये का 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर भी छुआ। करीब 12.35 बजे यह 71.05 रुपये या 2.29% की मजबूती के साथ 3,174.15 रुपये के भाव पर चल रहा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.65% की कमजोरी के साथ 965.50 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख