शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को हुआ जबरदस्त घाटा, शेयर लुढ़का

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,284.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी 383.9 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी भी 8,662.7 करोड़ रुपये से 24.85% घट कर 6,509.6 करोड़ रुपये रह गयी। इस दौरान आइडिया का एबिटा 44.2% की गिरावट के साथ 12,233 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 6.5% गिर कर 18.8% रह गया। कमजोर वित्तीय परिणामों का आइडिया के शेयर पर भी नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर 99.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 99.00 रुपये पर खुला। 93.40 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद 1 बजे के करीब यह 5.15 रुपये या 5.18% की कमजोरी के साथ 94.25 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख