ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (20 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) और जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। जेनसार टेक्नोलॉजीज के स्टॉक में 17 मार्च के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।