शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में फोर्स मोटर्स (Force Motors) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।   

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 390.70 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 35% से अधिक चढ़ गया है। सुबह 10:17 बजे यह 8.48% की मजबूती के साथ 383.25 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि फोर्स मोटर्स की प्रमोटर कंपनियों ने फोर्स मोटर्स में 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 631,139 शेयरों का अधिग्रहण किया है। इसके बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 51.75% से बढ़ कर 56.54% हो गयी है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख