शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 366.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:26 बजे यह 3.57% की बढ़त के साथ 363.25 रुपये पर है। 

ऐसी खबरे हैं कि रैनबैक्सी ने अमेरिका में टेवा फार्मा (Teva Pharma) के साथ एक मामले का निपटारा कर लिया है।
रैनबैक्सी और अमेरिकी दवा कंपनी टेवा फार्मा ने संयुक्त रूप से एक-दूसरे के राइट्स को चुनौती देने वाले समझौते को समाप्त कर दिया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 में अटॉर्नी जनरल ने दोनों कंपनियों के बीच इस समझौते को गैरकानूनी बताते हुए प्रतिस्पर्धा के खिलाफ बताया था। खबर है कि 300,000 डॉलर के जुर्माने के बाद दोनों कंपनियों ने इस करार को खत्म कर दिया है। कंपनियों को भविष्य में ऐसे किसी समझौते से बचने की भी सलाह दी गयी है। हालाँकि अभी रैनबैक्सी की ओर से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख