शेयर मंथन में खोजें

जियोडेसिक (Geodesic) के शेयर ने छुआ निचला सर्किट

शेयर बाजार में जियोडेसिक (Geodesic) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।  

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया है। यह 4.75% के नुकसान के साथ 3.01 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि लंदन कोर्ट ने बॉन्डधारकों द्वारा दाखिल किये गये एक मामले का निपटारा कर दिया है। लंदन कोर्ट ने जियोडेसिक को आदेश दिया है कि वह सिटीबैंक को 157,064,251 डॉलर की राशि का भुगतान करें। वहीं कंपनी को 7 फरवरी 2014 सहित उस समय तक न चुकायी गयी ब्याज दरों के बदले 14,881,837.78 डॉलर का भुगतान और 8 फरवरी 2014 के बाद भुगतान न करने पर प्रति दिन 39,226.06 डॉलर ब्याज का भुगतान करने को भी कहा है। (शेयर मंथन, 20 फरवरी 2014) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख