शेयर मंथन में खोजें

जीडीपी (GDP) आँकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार में अस्थिरता रहने की संभावना है। 

अगले सप्ताह फरवरी वायदा सीरीज (F&O) के निपटान की वजह से बाजार में अस्थिरता रह सकती है। इस दौरान कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही के जीडीपी आँकडें जारी किये जायेंगे।

आगामी सप्ताह भी कई कंपनियों के तिमाही नतीजें घोषित किये जायेंगे। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल और घरेलू बाजार में विदेशी मुद्रा के बहिर्भाव पर भी बाजार की नजर रहेगी। कमोडिटी कीमतों विशेष रूप से कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की निगाहें रहेंगी। 
अगले सप्ताह मास्टेक इंडिया (Mastek India), सनोफी इंडिया (Sanofi India), वेसुवाएस इंडिया (Vesuvius India), क्लैरिएंट केमिकल्स (Clariant Chemicals), बॉश (Bosch) और मोजर बीयर (Moser Baer) आदि कंपनियों के तिमाही नतीजें आयेंगे। वैश्विक स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण आँकड़े घोषित होंगे, जिनका भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव भी देखने योग्य होगा। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख