भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह हल्की गिरावट का रुख है।
सुबह 9:25 बजे बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 13 अंक की गिरावट के साथ 20,687 पर है। निफ्टी (Nifty) 6 अंक की कमजोरी के साथ 6149 पर है। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.30% की मजबूती है। बीएसई स्मॉलकैप में 0.34% और बीएसई मिडकैप में 0.40% की बढ़त है।
क्षेत्रों के लिहाज से बीएसई में सबसे ज्यादा गिरावट पावर (Power) सूचकांक में दिख रही है। यह सूचकांक 0.52% नीचे है। (शेयर मंथन, 24 फरवरी 2014)
Add comment