शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) के शेयर में गिरावट जारी

शेयर बाजार में टाटा पावर (Tata Power) के शेयर भाव में दूसरे दिन भी गिरावट का रुख बना हुआ है।  

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 79.65 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:55 बजे यह 1.48% के नुकसान के साथ 79.75 रुपये पर है। 

कंपनी के निदेशक मंडल की 27 फरवरी को होने वाली बैठक में फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार किया जायेगा। 
गौरतलब है कि कंपनी ने गुजरात में अधिग्रहण सौदा पूरा कर लिया है। टाटा पावर की सब्सीडियरी कंपनी टाटा पावर रिन्यूबल एनर्जी (TPREL) ने एईएस सौराष्ट्र विंडफार्म्स (AES Saurashtra Windfarms) में 100% हिस्सेदारी खरीद ली है। एएसडब्लू गुजरात के जामनगर जिले में 39.2 मेगावॉट विंड फार्म का संचालन करती है। (शेयर मंथन, 26 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख