शेयर मंथन में खोजें

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) के शेयर टूटे

शेयर बाजार में एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) के शेयर भाव में तेज गिरावट बनी हुई है।  

 बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1058 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 10:40 बजे यह 8.23% के नुकसान के साथ 1077 रुपये पर है। 

खबर है कि 5 मार्च को हुई एस्ट्राजेनेका के निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी के डीलिस्टिंग प्रस्ताव को रद्द कर दिया है। कंपनी का निदेशक मंडल डीलिस्टिंग प्रस्ताव को मंजूर करने से पहले इस पर अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करना चाहता है। 
गौरतलब है कि एस्ट्राजेनेका के स्वीडिश प्रमोटरों ने डीलिस्टिंग का प्रस्ताव रखा था। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख