शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 31 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।  फरवरी माह में मजबूत रोजगार आँकड़ों से बाजार को फायदा पहुँचा।

एसऐंडपी 500 सूचकांक एकदिनी रिकॉर्ड स्तर पर रहा। हालाँकि रूस-यूक्रेन तनाव की वजह से बाजार पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक हरे निशान पर बंद रहने में कामयाब रहे, जबकि नैस्डैक में गिरावट दर्ज की गयी। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 31 अंक यानी 0.19% की मजबूती के साथ 16,453 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16 अंक यानी 0.37% की कमजोरी के साथ 4,336 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 1 अंक यानी 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 1,878 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 0.8% और एसऐंडपी 500 में 1.00% की मजबूती दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 0.7% की बढ़त रही।

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.08 डॉलर चढ़ कर 95.80 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अप्रैल फ्यूचर 2.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,257.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख