शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी (L&T) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 1241.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 3:10 बजे यह 3.25% की बढ़त के साथ 1236.50 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कंपनी को फरवरी और मार्च 2014 में अब तक कुल 2,935 करोड़ रुपये के ठेके मिल चुके हैं। कंपनी के परिवहन इन्फ्रा विभाग को 1,035 करोड़ रुपये का ठेका रेल विकास निगम से पुलों आदि के निर्माण के लिए दिया गया है। विनिर्माण विभाग को 562 करोड़ रुपये का ठेका लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी से लखनऊ में एमआईजी/सुपर एमआईजी फ्लैटों के निर्माण के लिए दिया गाय है। जल विभाग को 553 करोड़ रुपये का ठेका बिहार अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से पटना में नदी परियोजना के लिए मिला है। वहीं, कंपनी के बिजली ट्रांसमिशन विभाग को 502 करोड़ रुपये का ठेका घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिला है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख