शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) सपाट

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।

जनवरी माह के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) आँकड़ों और फरवरी माह के खुदरा महँगाई दर के आँकड़ें जारी होने से पहले बाजार पर दबाव रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 30 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ 21,856 पर रहा। निफ्टी 5 अंक यानी 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 6,517 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.36% की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.07% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.01% की मामूली बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मिले-जुले रुख के साथ हुई। निफ्टी 6,500 के स्तर से नीचे खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 21,768 और निफ्टी 6,487 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी 6,500 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,966 और निफ्टी 6,546 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि इसके बाद बाजार की मजबूती में कमी आती चली गयी। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर के कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार एक बार फिर लाल निशान पर लुढ़क गया। निफ्टी 6,500 के स्तर से नीचे फिसला। हालाँकि कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी 6,500 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज हेल्थकेयर क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.23% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 1.22%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.86%, आईटी में 0.56% और टीईसीके में 0.48% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स-तेल-गैस में 0.73% व 0.73% की गिरावट रही। ऑटो में 0.66%, पावर में 0.58%, बैंकिंग में 0.23%, धातु में 0.21% और रियल्टी में 0.07% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख