शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी लैब (Ranbaxy Lab) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में दोपहर के कारोबार में कंपनी का शेयर 335 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। पिछले छह कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 9% से अधिक लुढ़का है। दोपहर 1:26 बजे यह 4.58% के नुकसान के साथ 338.70 रुपये पर है। 

मीडिया खबरों के मुताबिक उच्चतम न्यायालय ने मिलावटी दवा की सप्लाई के लिए रैनबैक्सी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। खबर है कि न्यायालय ने रैनबैक्सी की कॉलेस्ट्रॉल दवा में मिलावट की वजह से दवा पर रोक लगाने के लिए नोटिस भेजा है। इस मामले में स्वास्थ्यय मंत्रालय को भी नोटिस भेजा गया है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख