शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex)- निफ्टी (Nifty) उच्चतम स्तर पर बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) अपने रिकॉर्ड स्तरों पर रहे।

सेंसेक्स 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। निफ्टी 6,500 के स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 300 अंक यानी 1.38% की मजबूती के साथ 22,055 पर रहा। निफ्टी 89 अंक यानी 1.36% चढ़ कर 6,583 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.49% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.13% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.15% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग और तेल-गैस क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मजबूत एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 6,500 के स्तर के ऊपर खुला। कारोबार के पहले घंटे में ही सेंसेक्स 22,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। हालाँकि इसके बाद सेंसेक्स 22,000 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार एक बेहद सीमित दायरे में रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 22,000 के स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 22,074 और निफ्टी 6,591 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। कारोबार के आखिरी मिनटों तक बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ ही बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.73% की तेजी रही। तेल-गैस में 2.46%, धातु में 0.97%, ऑटो में 0.91%, पावर में 0.89%, कैपिटल गुड्स में 0.83% की मजबूती रही। रियल्टी में 0.52%, एफएमसीजी में 0.42% और टीईसीके में 0.07% की बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.61%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.33% और आईटी में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2014)

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख