शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) सपाट

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक एकदम सपाट बंद हुए। 

सेंसेक्स (Sensex) 22,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स बिना किसी बदलाव के साथ 22,055 पर एकदम सपाट बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 6 अंक यानी 0.09% की मामूली बढ़त के साथ 6,590 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.80% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.61% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.16% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। वहीं, तेल-गैस और आईटी में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 22,000 के स्तर से नीचे खुला। इस दौरान सेंसेक्स 21,917 और निफ्टी 6,545 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि जल्द ही सेंसेक्स 22,000 के स्तर को पार कर गया। शुरुआती कारोबार में निफ्टी में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। इस दौरान बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार जारी रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर सकारात्मक असर हुआ। दोपहर के कारोबार में बाजार हरे निशान पर लौट आया। इस दौरान सेंसेक्स 22,080 और निफ्टी 6,596 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स एकदम सपाट रहा, जबकि निफ्टी हरे निशान पर पहुँचने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में सपाट बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.923% की मजबूती रही। कैपिटल गुड्स में 1.67%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.31%, रियल्टी में 1.30%, एफएमसीजी में 0.70%, बैंकिंग में 0.28%, ऑटो में 0.25% और धातु में 0.14% की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 1.46% की गिरावट रही। आईटी में 0.77%, टीईसीके में 0.56% और हेल्थकेयर में 0.06% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख