शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,601 पर, सेंसेक्स (Sensex) 40 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज मजबूती के साथ बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 6,600 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। 

सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex-Nifty) अपने उच्चतम स्तरों पर रहे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 40 अंक यानी 0.18% की मजबूती के साथ 22,095 पर रहा। निफ्टी 12 अंक यानी 0.18% की बढ़त के साथ 6,601 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.56% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.38% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.07% की कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु और कैपिटल गुड्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 6,600 के स्तर से ऊपर खुला। हालाँकि इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। दोपहर के कारोबार में बाजार की तेजी बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 22,172 और निफ्टी 6,627 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार पर दबाव बढ़ा। इस दौरान बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 6,600 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। सेंसेक्स 22,021 और निफ्टी 6,581 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँखि कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 6,600 के स्तर पर वापस लौट आया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.70% की मजबूती रही। कैपिटल गुड्स में 1.35%, तेल-गैस में 1.14%, ऑटो में 0.95%, बैंकिंग में 0.62% की बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 1.82% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.37% की गिरावट रही। आईटी में 0.90%, टीईसीके में 0.70%, एफएमसीजी में 0.68%, और रियल्टी में 0.24%, पावर में 0.19% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख