शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,704 पर, सेंसेक्स (Sensex) 46 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 6,700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ।

सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी लगातार रिकॉर्ड उच्चतम स्तरों पर रहे। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 46 अंक यानी 0.21% की मजबूती के साथ 22,386 पर रहा। निफ्टी 8 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 6,704 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.14% की तेजी रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.04% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.04% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 6,700 के स्तर के ऊपर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 22,467 और निफ्टी 6,730 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती कम होती चली गयी। मिले-जुला यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 6,700 के स्तर से नीचे लुढ़क गये। इस दौरान सेंसेक्स 22,254 और निफ्टी 6,662 दिन के निचले स्तरों पर रहे। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 6,700 के स्तर को पार कर गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में बढ़त के साथ बंद हुए।

क्षेत्रों के लिहाज से आज धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.87% की तेजी रही। रियल्टी में 2.83%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.62%, ऑटो में 1.05% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.32%, आईटी में 0.17%, टीईसीके में 0.15% और हेल्थकेयर में 0.11% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.64% की गिरावट रही। पावर में 0.60%, कैपिटल गुड्स में 0.47% और बैंकिंग में 0.09% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2014)

 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख