शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 267 अंक टूटा

 गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट रही। कंपनियों के तिमाही नतीजों से जुड़ी अनिश्चितताओं की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ा।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 267 अंक यानी 1.62% की गिरावट के साथ 16,170 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 130 अंक यानी 3.10% गिर कर 4,054 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचचकांक 39 अंक यानी 2.09% की गिरावट के साथ 1,833 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का मई वायदा भाव 0.09 डॉलर गिर कर 95.51 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मई फ्यूचर 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,319.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख