शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस (IL&FS Engineering) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन (IL&FS Engineering & Construction) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया है। यह 9.94% की मजबूती के साथ 50.90 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कंपनी को वैश्विक स्तर पर नयी परियोजना मिली है। कंपनी को सऊदी अरब स्थित जेद्दा में अब्दुल-अजीजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट डेवलपमेंट परियोजना के पहले चरण की परियोजना के लिए ठेका मिला है। यह परियोजना लगभग 268 करोड़ रुपये की है, जिसके तहत सड़क ड्रेनेज कार्य, स्टील रिन्फोर्समेंट, कंक्रीट कार्य, जाँच आदि काम किये जाने हैं। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख