शेयर मंथन में खोजें

आरआईएल (RIL) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बीएसई में आज के शेयर भाव में कंपनी का शेयर 1048 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो कंपनी का 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 12:08 बजे यह 2.44% की बढ़त के साथ 1022.60 रुपये पर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी भागीदार कंपनियों ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) और नीको (Neko) के साथ मिल कर भारत सरकार को आर्बिट्रेशन नोटिस भेजा है। नयी गैस प्राइसिंग लागू नहीं होने की वजह से आर्बिट्रेशन नोटिस भेजा गया है।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2014 से गैस की कीमत 4.2 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू से बढ़ा कर 8.4 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू करनी थी, लेकिन गैस के दाम बढ़ाने का फैसला नयी सरकार पर छोड़ने की अटकलों से नयी गैस पॉलिसी पर अमल नहीं किया गया (शेयर मंथन, 12 मई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख