शेयर मंथन में खोजें

टाटा मेटैलिक्स (Tata Metaliks) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

शेयर बाजार में टाटा मेटैलिक्स (Tata Metaliks) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर उछल कर 124.50 रुपये तक चला गया। यह इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि अब इसकी मजबूती में कमी आयी है और सुबह 11.51 बजे यह 6.27% की तेजी के साथ 120.25 रुपये पर है।

21 जुलाई 2014 को घोषित किये गये नतीजों के अनुसार कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 34.32 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में इसे 13.21 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही 2014 में इसकी शुद्ध बिक्री में 4.6% की बढ़ोतरी हुई और यह 356.50 करोड़ रुपये रही है।

(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख