शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,768 पर, सेंसेक्स (Sensex) 311 अंक उछला

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर और निफ्टी (Nifty) 7,700 के स्तर से ऊपर बंद हुए। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 311 अंक यानी 1.21% की मजबूती के साथ 26,026 पर रहा। निफ्टी 84 अंक यानी 1.09% चढ़ कर 7,768 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.08% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.11% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.01% की मामूली कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज टीईसीके और आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। निफ्टी 7,700 के स्तर से ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की तेजी बढ़ती चली गयी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को जोश बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार चढ़ता चला गया। हालाँकि इसके बाद बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी देखने को मिली, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार नयी ऊँचाईयों को छूता चला गया। सेंसेक्स 26,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 26,050 और निफ्टी 7,774 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.02% की तेजी रही। आईटी में 1.78%, तेल-गैस में 1.74%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.16%, धातु में 1.03%, हेल्थकेयर में 0.97%, एफएमसीजी में 0.82%, रियल्टी में 0.57%, ऑटो में 0.36% और बैंकिंग में 0.26% की मजबूती रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 0.69% और पावर में 0.33% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख