शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट बढ़ती जा रही है।

सेंसेक्स (Sensex) 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है।

दोपहर 1:25 बजे सेंसेक्स 116 अंक यानी 0.45% की गिरावट के साथ 25,876 पर है। निफ्टी 35 अंक यानी 0.46% गिर कर 7,713 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.46% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.45% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.56% की गिरावट है। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है

क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 5.46% का घाटा हुआ। धातु में 1.19%, पावर में 0.76%, ऑटो में 0.47%, रियल्टी में 0.38%, तेल-गैस में 0.37% और आईटी में 0.30% की गिरावट रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.91% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.47%, टीईसीके में 0.22% और हेल्थकेयर में 0.17% की बढ़त रही। बैंकिंग क्षेत्र एकदम सपाट है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख