शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,791 पर, सेंसेक्स (Sensex) 96 अंक ऊपर

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स (Sensex) 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया लेकिन अंत में इस स्तर से ऊपर बंद हुआ।  

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 96 अंक यानी 0.37% की मजबूती के साथ 26,087 पर रहा। निफ्टी 43 अंक यानी 0.55% चढ़ कर 7,791 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.65% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.35% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक बेहद सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 26,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट बढ़ती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स 25,850 और निफ्टी 7,708 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि, कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 26,000 के स्तर से ऊपर लौट आया। इस दौरान बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। सेंसेक्स 26,113 और निफ्टी 7,799 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.57% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.47%, हेल्थकेयर में 1.35%, रियल्टी में 0.82%, ऑटो में 0.64%, पावर में 0.63%, धातु में 0.44%, टीईसीके में 0.43%, तेल-गैस में 0.42% और एफएमसीजी में 0.34% की बढ़त रही। दूसरी ओर, कैपिटल गु़ड्स में 4.68% और आईटी में 0.25% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख