शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 32 अंक नीचे

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा। फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरें नहीं बढ़ाये जाने के बयान से बाजार को सहारा मिला।

कारोबार के अंत में डॉव जोंस लाल निशान पर बंद हुआ, हालाँकि नैस्डैक और एसऐंडपी 500 सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। कारोबार के अंत में डॉव जोंस 32 अंक यानी 0.19% की कमजोरी के साथ 16,880 पर बंद हुआ। नैस्डैक 20 अंक यानी 0.45% की बढ़त के  साथ 4,463 पर और एसऐंडपी 500 सूचकांक 0.01% अंक की मामूली बढ़त के साथ 1,970 पर एकदम सपाट बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अगस्त वायदा भाव 0.72 डॉलर गिर कर 99.55 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 0.72 डॉलर की गिरावट के साथ 1,294.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख