शेयर मंथन में खोजें

सिडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के शेयर टूटे

शेयर बाजार में सिडिकेट बैंक (Syndicate Bank) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 132.25 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 11:32 बजे यह 7.16% के नुकसान के साथ 134.30 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि शनिवार को सीबीआई (CBI) ने रिश्वत के आरोप में सिंडीकेट बैंक( Syndicate Bank) के चेयरमैन व मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सुधीर कुमार जैन (Sudhir Kumar Jain) सहित छह लोगों को हिरासत में लिया था। इसके बाद न्यायालय ने एस के जैन को चार दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।

सीबीआई ने एसके जैन के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में केस दर्ज किया है। सीबीआई ने बैंगलुरु, भोपाल, दिल्ली और मुंबई में लगभग 20 जगहों पर छापेमारी कर 50 लाख रुपये भी जब्त किये हैं। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख