शेयर मंथन में खोजें

टीवी टुडे (TV Today) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

मजबूत तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 162.20 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसके 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 2 बजे यह 13.87% की मजबूती के साथ 156 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2014-15 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 33 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 12 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।  इस तरह कंपनी के मुनाफे में 175% की वृद्धि हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय 54% बढ़ कर 137 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 89 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख