शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,684 पर, सेंसेक्स (Sensex) 242 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 242 अंक यानी 0.95% की मजबूती के साथ 25,723 पर रहा। निफ्टी 81 अंक यानी 1.07% चढ़ कर 7,684 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.06% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.90% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.10% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और आईटी में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि करोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती बढ़ी। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार एक दायरे में घूमता रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की तेजी बढ़ी। कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 25,754 और निफ्टी 7,695 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.20% की तेजी रही। आईटी में 2.08%, पावर-टीईसीके में 1.73% व 1.73%, कैपिटल गुड्स में 1.57%, ऑटो में 1.49%, धातु में 1.45, तेल-गैस में 1.22%, एफएमसीजी में 1.13% और रियल्टी में 1.06% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.70% की बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.10% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख