
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार (26 मई) को कारोबार की शुरुआत हरे निशान में देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह 8.10 बजे के आसपास 90.50 अंकों की तेजी नजर आ रही है और ये 0.36% की बढ़त के साथ 24,934.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
इससे पहले शुक्रवार (23 मई) को भारतीय बाजार मामूली तेजी के साथ हरे निशान में खुले और कुछ समय के लिए इनकी चाल में उत्साह नहीं था। मगर शुरुआती कुछ मिनट मंद गति से चलने के बाद बाजार में खरीदारी आयी और इन्होंने ऊपर की चाल पकड़ ली। इसके बाद दोनों सूचकांक पूरे सत्र के दौरान मजबूती के साथ हरे निशान में बने रहे। लगभग 11 बजे के आसपास ये दिन के शीर्ष स्तर पर थे और इसके बाद पूरे सत्र में इन्हीं स्तरों के आसपास मंडराते रहे। एनएसई के निफ्टी में जहाँ 243.45 अंकों की उछाल आयी और ये 0.99% जोड़ कर 24,853.15 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का सेंसेक्स 769.09 अंक की बढ़त के साथ 81,721.08 के स्तर पर पहुँच गया और 0.95% की तेजी के साथ बंद हुआ।
एशिया के प्रमुख बाजार में आज भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। जापान के निक्केई में आज 168.75 अंकों की तेजी है और ये 0.45% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में 77.70 अंकों की नरमी है और ये 0.33% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 36.58 अंकों की बढ़त है और ये 1.41% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 12.19 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.36% के अंतर के साथ कारोबार कर रहा।
सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (23 मई) को गिरावट के साथ कारोबार हुआ। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में जहाँ 21.29 अंकों की गिरावट आयी और ये 0.24% के नुकसान के साथ 8,717.97 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 130.04 अंकों के नुकसान के साथ 7,734.40 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX 30) 369.59 अंकों की गिरावट के साथ 23,629.58 के स्तर पर आ गया और 1.56% टूट कर बंद हुआ।
अमेरिका के प्रमुख बाजार में शुक्रवार (23 मई) को नरमी के रुख के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 256.02 अंकों की नरमी आयी और यह 41,603.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट सर्वाधिक 1.00% या 188.53 अंकों के नुकसान के साथ 18,737.21 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 39.19 अंक या 0.67% की गिरावट के साथ 5,802.82 के स्तर पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 26 मई 2025)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
Add comment