मंदी की डरावनी तस्वीरों के बीच भारतीय शेयर बाजार
राजीव रंजन झा
जब भी लोग यह सोचने लगते हैं विश्व और खास कर अमेरिका की अर्थव्यवस्था से तमाम बुरी खबरें आ चुकी हैं और इससे बुरी स्थिति अब क्या होगी, तभी कुछ और नकारात्मक आँकड़े सामने आ जाते हैं। ये आँकड़े पहले से भी ज्यादा डरावने दिखते हैं। लेकिन क्या ये आँकड़े भारतीय बाजार का भी आइना बनेंगे? शायद नहीं।
जीएमआर होल्डिंग्स कंपनी ने जीएमआर इन्फ्रा के शेयरों की खरीद खुले बाजार से की है। बीएसई को सूचित करते हुए जीएमआर इन्फ्रा ने बताया है कि जीएमआर होल्डिंग कंपनी ने 10,11 और 12 फरवरी 2009 को खुले बाजार से कंपनी के कुल 6,30,000 शेयरों की खरीद की है। इस खरीदे के साथ ही कंपनी में जीएमआर होल्डिंग्स कंपनी की हिस्सेदारी 74.19% हो गयी है।