सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में तेजी
कल 30% से अधिक की गिरावट की झेल चुके सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में आज तेजी का रुख है। आज के कारोबार में 180 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 12.48 बजे बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 6.52% की बढ़त के साथ 168.35 रुपये पर था, जबकि इस समय बीएसई आईटी सूचकांक 3.8% की मजबूती पर था।
राजीव रंजन झा