सेबी ने पीएसयू डीलिस्टिंग नियमों को आसान बनाने को दी मंजूरी, इन पर भी बदले नियम
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की बैठक में पीएसयू इकाईयों की डीलिस्टिंग से स्टार्टअप के आईपीओ समेत कई अहम मुद्दों पर फैसले लिये गये हैं। ये बैठक सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे की अध्यक्षता में बुधवार (18 जून) को हुई। पांडे के मार्च में सेबी प्रमुख का पद संभालने के बाद दूसरी बैठक थी।