शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

अदाणी एनर्जी का खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन शुरू

 अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन ( Kharghar Vikhroli ऊransmission imitedः(KVTL), का काम पूरा कर लिया है। मुंबई शहर अब 400 किलो वोल्ट नेशनल ग्रिड से इंटीग्रेटेड हो चुका है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि खारगढ़-विक्रोली ट्रांसमिशन लाइन पूरा होने से मुंबई अब 400 किलो वोल्ट नेशनल ग्रिड से जुड़ चुका है।

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी का वैक्सीन बनाने के लिए करार

अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी ने सिंगापुर की एक कंपनी के साथ करार किया है। यह करार हिलमैन लैबोरेट्रीज सिंगापुर पीटीई लिमिटेड के साथ किया गया है। आपको बता दें कि ऑरो वैक्सीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है।

हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड ने कॉरपोरेट रीस्ट्रक्चरिंग को मंजूरी दी

हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड ने कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स को कॉरपोरेट रीस्ट्रक्चरिंग के आकलन के लिए अधिकृत किया है। कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स कंपनी के रीस्ट्रक्चरिंग
के लिए उचित सलाह देंगे।

एक्सिओम आयुर्वेद में हिस्सा खरीद के जरिए जूस सेगमेंट में उतरी इमामी

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के डायवर्सिफिकेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी इमामी ने अधिग्रहण का फैसला किया है। इमामी ने जूस कैटेगरी में प्रवेश करने का फैसला किया है।

ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडियरी का विनलेवी दवा के लिए कॉस्मो फार्मा के साथ करार

ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडियरी ग्लेनमार्क स्पेश्यालिटी एस ए (S.A) और कॉस्मो फार्मास्यूटिकल्स ने एक वितरण और लाइसेंस को लेकर समझौता किया है। यह समझौता Winlevi (clascoterone cream 1%) के लिए किया गया है। इस करार के तहत कंपनी यूरोप के अलावा दक्षिण अफ्रीका में इस दवा की वितरण कर पाएगी। इस दवा का इस्तेमाल 12 साल और उससे ज्यादा उम्र के व्यक्तियों में एक्ने के इलाज में किया जाता है।

ऑटो कंपनियों पर ब्रोकरेज हाउसेज का बढ़ा भरोसा, खरीदारी की राय के साथ बढ़ाए लक्ष्य

पिछले कुछ दिनों में ऑटो कंपनियों पर ब्रोकरेज हाउसेज ने लगातार लक्ष्य बढ़ाया है। ब्रोकरेज हाउसेज ने लगभग सभी बड़ी ऑटो कंपनियों के लक्ष्य में बढ़ोतरी की है। आयशर मोटर्स पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है।

More Articles ...

Page 98 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!