शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

डीमैट खातों के लिए नॉमिनेशन की तारीख 31 दिसंबर तक बढ़ी

मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) यानी सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने डीमैट खाता धारकों को राहत दी है। सेबी ने डीमैट खातों के लिए नॉमिनेशन की तारीख अगले 3 महीनों के लिए बढ़ा दी है।

फंगस इन्फेक्शन की दवा विकसित करने के लिए एल्केम लैब का बायोसर्जेन एबी के साथ करार

दवा की नामी कंपनी एल्केम लेबोरेट्रीज ने बायोसर्जेन एबी यानी Biosergen AB के साथ लाइसेंसिंग करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार फंगस यानी फफूंद से होने वाली बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा के लिए किया है।

स्ट्राइड्स फार्मा बोर्ड से सीडीएमओ, सॉफ्ट जिलेटिन कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी

स्ट्राइड्स फार्मा के बोर्ड ने एक अहम फैसला लिया है। स्ट्राइड्स फार्मा और स्टेरिसाइंस स्पेश्यालिटिज प्राइवेट लिमिटेड ने स्कीम ऑफ अरैंजमेंट को मंजूरी दी है। बोर्ड ने सीडीएमओ (CDMO) यानी कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट ऐंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (Contract Development & Manufacturing Organization) कारोबार को अलग करने का फैसला किया है।

ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 75% हिस्सा बिक्री को ग्लेनमार्क फार्मा बोर्ड से मंजूरी

ग्लेनमार्क फार्मा के बोर्ड ने ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज में 75% हिस्सा बिक्री को मंजूरी दी है। कंपनी 75% हिस्सा निरमा को 5652 करोड़ रुपये में बेचेगी।

एमऐंडएम का कनाडा की रेसन एयरोस्पेस कारोबार को बंद करने का फैसला

ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की कनाडा की सहयोगी कंपनी रेसन एयरोस्पेसस कॉरपोरेशन यानी Resson Aerospace Corporation के कारोबार को बंद करने का फैसला किया है।

बायोकॉन बायोलॉजिक्स को यूरोपियन कमीशन से दवा के लिए मंजूरी मिली

 बायोकॉन की सब्सिडियरी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को यूरोपियन कमीशन से दवा के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी आंखों की दवा के लिए मिली है।

More Articles ...

Page 99 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!