शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

एस्टर डीएम हेल्थकेयर का 118 रुपये का स्पेशल डिविडेंड का ऐलान

फार्मा कंपनी एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने शेयरधारकों को 118 रुपये स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। वहीं कंपनी ने एक अहम फैसला लेते हुए वित्त वर्ष 2024 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान नहीं करने का फैसला किया है।

वोडाफोन आइडिया की 6-9 महीने में 5G सेवा शुरू करने की योजना

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अक्षय मुंद्रा ने आज एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि एफपीओ से जुटाए गए पैसों से कंपनी 5G सेवा की शुरुआत करेगी।

बाजार पर दिखा ईरान-इजरायल के बीच युद्ध का असर, निफ्टी 247, सेंसेक्स 793 अंक गिर कर बंद

इजरायल पर ईरान के हमले से वैश्विक बाजार सतर्क दिखे। एशिया के बाजारों में 0.5%-1.5% तक की कमजोरी देखने को मिली। शुक्रवार को डाओ जोंस 475 अंक टूटकर बंद हुआ।

दादरा इकाई पर यूएसएफडीए की कार्रवाई से सन फार्मा का शेयर करीब 4% गिरा

शुक्रवार को सन फार्मा के शेयर पर दबाव देखने को मिला। शेयर पर दबाव की यह वजह अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) की ओर से दादरा इकाई को
ओएआई यानी ऑफिशियल एक्शन इंडीकेटेड (OAI) का दर्जा दिया गया है। आपको बता दें कि ओएआई दर्जा का मतलब यूएसएफडीए रेगुलेटरी कार्रवाई या प्रशाशनिक कार्रवाई की सिफारिश कर सकती है।

चौथी तिमाही में आनंद राठी वेल्थ का मुनाफा 33% बढ़ा, बायबैक को बोर्ड मंजूरी

नॉन बैंक वेल्थ सॉल्यूशंस कंपनी आनंद राठी वेल्थ ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 33% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 42.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 57 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 28.9% की बढ़ोतरी देखी गई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख