म्यूचुअल फंड निवेश : चिल्ड्रेन फंड से दूर करें बच्चों की उच्च शिक्षा के खर्च कर चिंता
आम आदमी के बड़े सपनों को पूरा करने का आसान और टिकाऊ जरिया हैं म्यूचुअल फंड। सोच-विचार कर नियोजित तरीके से इनमें निवेश किया जाये तो मकान, कार, बच्चों की पढ़ाई और उनकी शादी तक का इंतजाम किया जा सकता है। बच्चों की शिक्षा के लिए चिंतित माता-पिता के लिए चिल्ड्रन फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।