फरवरी में मजबूत रही वाहन बिक्री, यात्री वाहनों में 10.6% और दोपहिया में 35% वृद्धि
देश के वाहन उद्योग में बीते महीने के दौरान माँग मजबूत बनी रही और अधिकांश वाहन श्रेणियों में बिक्री में 10% से अधिक वृद्धि दर्ज की गयी। उद्योग संगठन सियाम के अनुसार, घरेलू बाजार में कंपनियों से डीलरों को भेजे जाने वाले पैसेंजर वाहनों की खेप (dispatch) सालाना आधार पर 10.6% बढ़ कर 4,17,705 इकाइयों पर पहुँच गयी। पिछले साल फरवरी में यह आँकड़ा 3,77,689 इकाइयों का रहा था।