शेयर मंथन में खोजें

दुनियाभर के बाजारों का दिखेगा असर, भारतीय बाजार में आज भी तेजी के आसार

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (22 मार्च) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 36.5 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 0.21% की बढ़त के साथ 17,180.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज एशियाई बाजार तेजी के कारोबार कर रहे हैं तो अमेरिका और यूरोप के बाजार बढ़त बनाकर बंद हुए हैं।

 इससे पहले मंगलवार (21 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले थे। बाजार पूरे दिन तेजी में ही कारोबार करते नजर आये और अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में ही बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 119.10 अंकों की उछाल आयी और यह 0.70% की तेजी के साथ 17,107.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स ने 445.73 अंक जोड़े और 0.77% की बढ़त के साथ 58,074.68 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय बाजार कल अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संकट से पूरी तरह उबरते हुए नजर आये और इस असर बाजार भावनाओं पर साफतौर से देखने को मिला।

एशियाई बाजारों की बात करें तो यहाँ आज भी सभी प्रमुख बाजार में तेजी का रुख नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 514.10 अंको की जबरदस्त उछाल के साथ 1.87% की बढ़त दिखाई दे रही है। वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज सर्वाधिक 402.85 अंकों की धमाकेदार बढ़त है और यह 2.09% जोड़ कर कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 21.67 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.91% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 13.06 अंकों की तेजी है और यह 0.40% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (22 मार्च) को बाजार बैंकिंग संकट को पीछे छोड़ आगे बढ़ते नजर आये और सभी प्रमुख बाजार एक से दो फीसदी तक की उछाल के साथ बंद हुए। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 132.37 अंकों तेजी दर्ज की गयी और यह 1.76% जोड़ कर बंद हुआ। पेरिस के बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) में 1.40% की उछाल आयी और यह 7,112.91 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.72% की बढ़त दर्ज की गयी यह 261.96 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में मंगलवार (21 मार्च) को डेढ़ फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ बंद हुए। डॉव जोंस में 316.02 अंक की तेजी आयी और यह 0.98% की बढ़त के साथ 32,560.60 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में सबसे ज्यादा 1.58% की उछाल के साथ 184.57 अंक जोड़ कर 11,860.11 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 51.30 अंक या 1.30% की तेजी के साथ 4,002.87 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"