शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : एचडीएफसी, डीएलएफ, लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा मोटर्स और वेदांत
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचडीएफसी, डीएलएफ, लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा मोटर्स और वेदांत शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें एचडीएफसी, डीएलएफ, लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा मोटर्स और वेदांत शामिल हैं।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,048 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सरकारी मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी मोइल (MOIL) के मुनाफे में 13.4% की वृद्धि हुई।
दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।
साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कृषि उपकरण निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के मुनाफे में 32.4% की बढ़त दर्ज की गयी है।