शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने की सात सहायक कंपनियाँ स्थापित

खबरों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपने बढ़ते दूरसंचार और मनोरंजन कारोबार को संभालने के लिए सात नयी सहायक कंपनियाँ शुरू की हैं।

डेन और हैथवे केबल नेटवर्क्स के साथ सौदा पूरे होने के करीब एक महीने बाद रिलायंस ने नयी कंपनियाँ शुरू की हैं। इन सहायक कंपनियों में जियो कंटेंट डिस्ट्रिब्यूशन (Jio Content Distribution), जियो इंटरनेट डिस्ट्रिब्यूशन (Jio Internet Distribution), जियो टेलीविजन डिस्ट्रिब्यूशन (Jio Television Distribution), जियो केबल ऐंड ब्रॉडबैंड (Jio Cable and Broadband, जियो फ्यूचरिस्टिक डिजिटल (Jio Futuristic Digital), जियो डिजिटल डिस्ट्रिब्यूशन (Jio Digital Distribution) और जियो डिजिटल केबलको (Jio Digital Cableco) शामिल हैं।
ये कंपनियाँ ब्रॉडबैंड इंटरनेट, ब्रॉडकास्टिंग, वायरलेस, डेटा ऐंड होस्टिंग सर्विसेज, केबल सर्विसेज डिस्ट्रिब्यूशन, वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल और वीडियो ऑन डिमांड कारोबार संभालेंगी।
अक्टूबर में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने डेन नेटवर्क्स की 66% और हेथवे केबल की 51.3% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था, जिससे कंपनी के नेटवर्क में काफी बढ़ोतरी हुई।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,133.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 1,112.65 रुपये पर खुला। कमजोर शुरुआत के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज दबाव में ही है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 42.25 रुपये या 3.73% की कमजोरी के साथ 1,091.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख